Bokaro News: खेतको, प्रतिनिधि। तेनु ओपी थाना अंतर्गत चांपी पंचायत के लोहा पुल के समीप तेनु-बोकारो नहर में फॉर्च्यूनर कार गुरुवार मध्य रात्रि में गिर गई। चांपी से जैनामोड़ जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू व स्थानीय निवासी युवा नेता विजय महतो ने बताया कि नहर रोड बनने के क्रम में जो मिट्टी डाली गई है वह काफी चिकनी है, इसी कारण फिसलन से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घाटी। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या जे एच 02 बी आर 8055 से बबलू कुमार एवं रोहित कुमार अपने मामा के घर आए थे और लगभग 12 बजे रात अपने मामा के घर से वापस अपने घर जेनामोड जाने के क्रम में अंतरित होकर नहर पर गाडी चल गई।
गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। हल्की चोट दोनों को लगी है, दोनों को रात ही में निजी अस्पताल जेनामोड़ इलाज कर घर पहुंचा दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play