Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं, रेंजर्स और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका पाठक ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। डॉ. संजीता अग्रवाल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना शुक्ला प्रथम, मेघा महाजन द्वितीय और श्रद्धा तृतीय रहीं। चित्रकला विभाग की छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई। निर्णायक मंडल में डॉ. निदा शाहिद और डॉ. उपासना श्रीवास्तव रहीं।
कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में हुआ। अनुराधा और भावेश मिश्रा का भी सहयोग रहा। इस दौरान शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play