Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पतरघट, विशनपुर, कपसिया, धबौली, कहरा, पस्तपार, पामा, सुरमाहा, किशनपुर, भद्दी, जम्हरा व गोलमा सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। पंडितों ने अनंत सूत्र की पूजा कराकर श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई। कथा श्रवण के बाद व्रतियों ने अनंत सूत्र बांह में धारण कर परिवार की सुख- समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को लेकर गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play