राजमहल क्षेत्र में हिंदी पखवाड़ा के तहत अधिकारियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – Hindustan

ललमटिया प्रतिनिधि। राजमहल क्षेत्र में हिंदी पखवाड़ा के तहत राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए एन नायक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक एवं सहज प्रयोग को प्रोत्साहित करना । इस अवसर पर अधिकारियों के बीच कार्यालय में कैसे हिंदी भाषा को बढ़ावा दिया जाए।कैसे हिंदी को सर्व व्यापक बनाया जाए इस संबंध कई प्रश्न हिंदी भाषा में किया गया और उसका जवाब अधिकारी वर्ग के द्वारा हिंदी में ही दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शादाब अंजुम ने राजमहल क्षेत्र में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की सराहना की तथा इसे और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग केवल निर्धारित औपचारिकताओं तक सीमित न रहकर कार्यालयीन कार्यों, पत्राचार, बैठकों, प्रस्तुतियों, तकनीकी विषयों एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यों में भी सहज, सरल एवं व्यावहारिक रूप से बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हिंदी को दैनिक कार्यालयीन कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News