Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के विश्लास नगर हांसदा रोड मे शुक्रवार रात का है। मृतक की पहचान विक्की (26) के रूप में हुई है। वह ढाबे में काम करता था। परिजनों ने बताया कि विक्की कर्ज तले दबा हुआ था। जिससे वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात वह कमरे में चला गया। परिवार वाले उसे खाने पर बुलाने लगे तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। देखा गया तो कमरा भीतर से बंद था। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से झूलती उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
-बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। इसी महीने उसे डिलेवरी होने की उम्मीद है। मृतक को पहले से तीन साल की एक बेटी है। घटना के वक्त मृतक की पत्नी मायके में थी। बच्चे के जन्म की उम्मीद से घर में खुशियों के माहौल पर घटना ने विराम लगा दिया। फिलहाल विक्की की मौत से परिवार में मातम है।
-युवक को गेम खेलने की लत की पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके चलते वह कर्ज में डूबा हुआ था। वैसे मामले को लेकर विभिन्न एंगल पर जांच चल रही है।
–राजू कुमार, थानाध्यक्ष, सदर पूर्णिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play