Feedback
कुंभ
नाइन आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए आकांक्षाओं को पूरा करने और जीवनस्तर संवारने में सहयोगी है. कारोबार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. योजनाओं को उचित ढंग से आगे बढ़ाएंगे. उपलब्धियो को बढ़ावा मिलेगा. कारोबारी विषयों में बेहतर परिणाम पाएंगे. प्रबंध के क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन बनाए रखेंगे. पेशेवरो ंको आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे. गरिमा गोपनीयता पर बल रहेगा.
प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. निज विकास पर जोर रखेंगे. आत्मविश्वास उूंचा रखेंगे. करीबियों से चर्चा संवाद असरदार बना रहेगा. लोगों से सामंजस्य बनाए रखेंगे. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. चाटुकारों से प्रभावित न हों. नियमों की समझ बढ़ाएंगे. लाभकारी परिस्थितियां बल पाएंगी. विविध विषयांे में सुधार बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान संतुलित रहेगा. दिनचर्या नियमित रखेंगे. शारीरिक उूर्जा बेहतर रहेगी.
आर्थिक स्थिति: करीबी सहयोग देंगे. इच्छित लक्ष्य प्राप्त करेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे.
रिश्ते: घर में सक्रियता रहेगी. विशेष करने का भाव रहेगा. लोगों से स्नेह बनाए रखेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू