Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण न केवल सरकारी भवनों के परिसर में जलभराव की स्थिति बनी है बल्कि सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। लगातार बरसात के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों के आवश्यक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। कुंडा इलाके में गुरुवार की सुबह से ही रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हो रही है। गुरुवार रात में जोरदार बारिश हुई, रात भर पानी की बूंदे नहीं थमीं। शुक्रवार सुबह से भी कभी तेज तो कभी धीमी बरसात होती रही।
लगातार बरसात होने के कारण नगर के सरकारी भवनों के परिसर में जलभराव की स्थिति बनी है। वहीं, कुंडा से हीरागंज जाने वाली रोड पर पानी भरा होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा गांव की सड़कों, गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जिससे लोगों के तमाम लोगों के आवश्यक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। शुक्रवार शाम तक बारिश नहीं थमी। तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play