Biharsharif News: सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची नहीं भेजी, भविष्य पर मंडराया संकट 19 सितंबर तक निदेशालय को भेजी जानी थी सूची, 250 से अधिक एएसवी कर रहे कार्यालयों के चक्कर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा के 250 से अधिक सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) की सूची अब तक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को नहीं भेजी गयी है।
निदेशालय के निदेशक ने जिला सांख्यिकी कार्यालय को पत्र भेजकर मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए 18 सितंबर तक ई-मेल के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया था। बावजूद इसके सूची भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से स्वयंसेवकों में चिंता बढ़ गयी है।
निदेशालय के पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि त्रुटिपूर्ण अथवा विलंब से प्रतिवेदन भेजे जाने की स्थिति में संबंधित जिला कार्यालय जिम्मेवार होगा। सूची तैयार करने के लिए विभाग ने निर्धारित फॉर्मेट भी जारी किया था। इसमें पीडीडी संख्या, नाम-पता, मेधा क्रमांक, प्रशिक्षण की अवधि, किये गये कार्य की अवधि और पारिश्रमिक भुगतान से संबंधित साक्ष्य समेत अन्य जानकारी मांगी गयी है।
जिले में करीब 250 से अधिक सांख्यिकी स्वयंसेवक हैं। सूची निदेशालय को भेजे जाने की जानकारी लेने के लिए कई दिनों से स्वयंसेवक जिला सांख्यिकी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। स्वयंसेवकों का कहना है कि सूची समय पर नहीं भेजे जाने से उनकी मान्यता और भविष्य में मिलने वाले अवसर प्रभावित हो सकते हैं। कई स्वयंसेवक लंबे समय से विभागीय स्तर पर अपने काम और भविष्य को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। दो माह से खाली है जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का पद: बताया जाता है कि करीब दो माह पहले मूल जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का नालंदा से तबादला हो चुका है। इसके बाद से कार्यालय का कामकाज प्रभार के भरोसे चल रहा है। प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी प्रसुन कुमार ने बताया कि उन्होंने अभी प्रभार नहीं लिया है। इसलिए मामले की पूरी जानकारी नहीं है। फाइल देखने के बाद ही सूची भेजे जाने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play