Mirzapur News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, चार लोग घायल – Hindustan

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) l राजगढ़ थाना क्षेत्र के पथरखुरा गगव के पास शुक्रवार की रात सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में सवार एक वर्षीय बालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहां sbhi का उपचार चल रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के सुग़ापाख गांव से कुछ एक ऑटो में सवार होकर शुक्रवार की देर रात राजगढ़ जा रहे थे।जैसे ही ऑटो राजगढ़ थाना कदहेतर के पथरखुरा गांव के पास पहुंचा, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार सुगापाख गांव निवासी 55 वर्षीय सियाराम,32 वर्षीय सीमा तथा 27 वर्षीय राधा सहित सीमा का एक वर्षीय पुत्र अथर्व घायल हो गया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुंच गए और सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में चिकित्सक अनूप कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है, उनकी हालत में सुधार है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News