किसानों की फसल से तैयार हो रहे ब्रांडेड प्रोडक्ट, हापुड़ का FPO खोल रहा कमाई के नए रास्ते – Aaj Tak

Feedback
देश के अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए खाद्य उत्पादक संगठन (FPO) लगातार नए कदम उठा रहे हैं. हापुड़ में ग्राम विकास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) किसानों को संगठित कर उनके कृषि उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने का बेहतरीन काम कर रही है. 
साल 2019 में बनी FPO का असल मकसद किसानों को सिर्फ कच्चा माल बेचने तक सीमित रखने के बजाय उनकी फसल की प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन, पैकेजिंग और सही विपणन से जोड़ना है. अब तक हापुड़ के करीब 15 गांवों के लगभग 450 किसान इस संगठन से जुड़ चुके हैं.
FPO के संचालक ललित त्यागी ने बताया कि किसानों के कृषि उत्पादों को प्रोसेस करके उन्हें तैयार माल के रूप में बाजार में उतारा जा रहा है. इसके तहत गुड़, शुद्ध आटा, मल्टीग्रेन आटा, बेसन, कई तरह के मसाले और दालें तैयार की जा रही हैं. 
ललित त्यागी ने कहा कि अगर किसान अपने प्रोडक्ट को सिर्फ कच्चे रूप में बेचने की बजाय उसकी प्रोसेसिंग करें, तो उन्हें बाजार में कई गुना बेहतर दाम मिल सकते हैं. इसके अलावा FPO की तरफ से किसानों को खाद, बीज और कृषि दवाइयां मुहैया कराने के साथ-साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है. 
किसानों को कृषि मेलों और सरकारी आयोजनों से भी जोड़ा जाता है ताकि उन्हें बाजार की जरूरतों का अंदाजा मिल सके.
दुकान के जरिए मिल रहा सीधा बाजार
स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों की बिक्री और दुकान के संचालन में कविता सिरोही अहम भूमिका निभा रही हैं. दुकान संचालक कविता सिरोही का कहना है कि ग्राहकों की मांग के मुताबिक सभी शुद्ध कृषि और खाद्य उत्पाद मुहैया कराए जा रहे हैं. प्रोडक्ट्स की साफ-सफाई और बेहतरीन पैकेजिंग का खास ध्यान रखा जाता है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना रहे. 
इससे स्थानीय किसानों और ग्राहकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है और क्षेत्रीय उत्पादों को एक नई पहचान मिल रही है.
ग्राहकों को भा रही है उत्पादों की गुणवत्ता
गाजियाबाद के वेब सिटी से खरीदारी करने आए ग्राहक नकुल त्यागी ने FPO के उत्पादों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यहां से सामान खरीदने का उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा और प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बेहद शानदार है. उन्होंने बताया कि आज का ग्राहक खरीदारी करते समय साफ-सफाई और पैकेजिंग पर पूरा ध्यान देता है. अगर स्थानीय किसान इसी तरह उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार में लाते रहेंगे, तो ग्राहकों का रुझान इनकी ओर तेजी से बढ़ेगा.
ग्राम विकास FPO किसानों के उत्पादों का संग्रह, ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग कर उन्हें सीधे बाजार तक पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए रास्ते खुल रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News