अलीगढ़ के वार्ड नंबर 89 में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां लोहे के खंभों पर जर्जर और खुले तार नीचे लटक रहे हैं। लगातार बारिश और हवाओं के कारण इन खंभों में करंट आने की आशंका है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश से गलियों में पानी भरा हुआ है। इसी पानी के बीच लोहे के खंभे खड़े हैं, जिन पर खुले तार झूल रहे हैं। अंधेरे और जलभराव के कारण खंभों में करंट उतरने का डर बना हुआ है।
यह स्थिति छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जरा सी चूक किसी की जान ले सकती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.