कोई मिग-23 पर चढ़ गया, कई छात्र सेना के टैंक पर; LPU में हंगामे के दौरान क्या-क्या हुआ – Hindustan

LPU Unrest: पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार एक छात्रा के साथ कथित रेप की खबर फैलने के बाद छात्रों का भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। सुरक्षा उपकरणों और इमारतों पर चढ़कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सामने आए वीडियो में एक छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में रखे भारतीय वायु सेना के मिग-23 यूएम विमान पर चढ़ा हुआ दिखा, जबकि करीब 10 छात्रों का एक समूह सेना के टैंक पर नजर आया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिसर में खिड़कियों के शीशे, गमले और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इमारतों के कुछ हिस्सों और सामान में आग लगाने की घटना भी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, फगवाड़ा स्थित इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के पास रविवार तड़के करीब 1 बजे हंगामा शुरू हुआ। छात्रों का आरोप है कि 24 सितंबर को हॉस्टल (G3) में रहने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। उनका कहना था कि इस घटना में कोई प्लम्बर या कंस्ट्रक्शन वर्कर शामिल था। छात्रों ने दावा किया कि इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी गई थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस को पीड़िता का बयान मिल गया है और इस आधार पर मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। चूंकि आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है इसलिए मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह करेंगे। डीआईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और फोन कॉल्स का विश्लेषण कर छात्र प्रतिनिधियों को शामिल रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डाइवर्ट किया। डीआईजी सिंगला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा छात्रों की अन्य मांगों पर भी चर्चा की जा रही है। छात्राओं की मुख्य मांगों में गर्ल्स हॉस्टल में केवल महिला स्टाफ की तैनाती शामिल है। पुलिस प्रशासन ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ बैठक कर इन मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

एलपीयू (LPU) की रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक चैनलों से जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News