रांची। राजभाषा माह-2026 के तहत सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीसीएल मुख्यालय व विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर काव्य प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ साहित्यकार कुमार बृजेंद्र और डॉ. रेणु सिन्हा के मूल्यांकन के आधार पर ढोरी क्षेत्र के सहायक प्रबंधक उज्ज्वल पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाप्रबंधक संगीता द्वितीय और आरपी यादव तृतीय, सुष्मिता सहाय चतुर्थ और पूजा प्रसाद पंचम स्थान पर रहीं।
रांची, विशेष संवाददाता। राजभाषा माह-2026 के तहत सोमवार को सीसीएल मानव संसाधन विकास विभाग के प्रकाश सभागार में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीसीएल मुख्यालय के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से विविध विषयों, भावनाओं और अनुभवों को अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन रांची के वरिष्ठ साहित्यकार और कवि कुमार बृजेंद्र और निर्मला कॉलेज की हिंदी प्राध्यापक डॉ रेणु सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में ढोरी क्षेत्र के सहायक प्रबंधक (खनन) उज्ज्वल पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाप्रबंधक (पर्यावरण) संगीता द्वितीय, बीएनके क्षेत्र के प्रबंधक (मानव संसाधन) आरपी यादव तृतीय, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सहाय चतुर्थ और सीएसआर विभाग की उप प्रबंधक पूजा प्रसाद पंचम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में सीसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) फैयाजुल हक उपस्थित थे। संचालन पूजा सिंह, रामाधार पांडेय और डॉ दिविक दिवेश ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play