Bokaro News: मानदेय में कटौती के विरोध में बीआरपी-सीआरपी ने सौंपा ज्ञापन – Hindustan

Bokaro News: जिले के बीआरपी-सीआरपी की बैठक रविवार को हुई। बैठक के बाद बीआरपी-सीआरपी ने अगस्त 2026 के मानदेय में कटौती के विरोध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बोकारो को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अगस्त के मानदेय में बीआरपी के 2500 रुपये और सीआरपी के 2000 रुपये कम मिले है। ज्ञापन के अनुसार, इस संबंध में जिले के विभागीय व्हाट्सएप समूह में 50 से अधिक बीआरपी-सीआरपी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला स्तर के पदाधिकारी से जानकारी लेने पर अनुश्रवण व मोबाइल रिचार्ज भत्ता में कटौती किए जाने की बात कही गई। बीआरपी-सीआरपी का कहना है कि अगस्त में उन्होंने विद्यालयों का अनुश्रवण करने के साथ विभागीय निर्देशों का पालन किया है। इसके बावजूद मानदेय में कटौती उचित नहीं है।

ज्ञापन में कहा गया कि विरोध स्वरूप सभी बीआरपी-सीआरपी जिला एवं प्रखंड कार्यालय के विभागीय व्हाट्सएप समूहों से बाहर हो रहे हैं। साथ ही तीन दिनों के भीतर कटौती की राशि के भुगतान का आदेश जारी नहीं होने पर ऑनलाइन विद्यालय अनुश्रवण को छोड़कर अन्य सभी ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के 78 बीआरपी-सीआरपी के हस्ताक्षर है。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News