प्रश्न मंच स्पर्धा के साथ हिंदी पखवाड़े का समापन – Dainik Bhaskar

सोनकच्छ| अमर शहीद राजाभाऊ शा. महाविद्यालय, सोनकच्छ में हिंदी भाषा पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के साथ हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। पखवाड़े में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण एवं लेखन के विभिन्न आयामों से परिचित कराने के उद्देश्य से
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी, महत्वपूर्ण साहित्यकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान, शुद्ध हिंदी लेखन तथा कहानी पाठ जैसी गतिविधियां की गईं। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राजेश्वरी राजपूत एवं सोनिया मालवीय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के हिंदी भाषा, व्याकरण एवं साहित्य संबंधी ज्ञान को परखा गया। महाविद्यालय के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित इन सभी कार्यक्रमों का समन्वय प्रो. सुधीर महाजन ने किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News