कपासन के सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में हिंदी भाषा पखवाड़े का समापन उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि एडवोकेट बंशीलाल लड्डा थे। उन्होंने हिंदी साहित्य की परंपरा और उसकी आज की प्रासंगिकता पर प्रेरक विचार रखे। उन्होंने हिंदी के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रेम से भरी कविताएं भी सुनाईं।
हिंदी को पहचान, संस्कृति को बताने का माध्यम बताया
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रियंका दाधीच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने हिंदी को हमारी पहचान, संस्कृति और विचारों को बताने का सशक्त माध्यम बताया। अतिथि विद्वान अकरम चौधरी और सहायक आचार्य तेजपाल तुषावडा ने भी युवाओं को हिंदी के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य विक्रम सिंह गुर्जर ने आभार जताया। कार्यक्रम में सभी सहायक आचार्य मौजूद थे। संचालन डॉ. सरिता बैष्णव ने किया। बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा झील उपाध्याय ने नारी जीवन पर कविता पाठ किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.