सूरत की टेक्सटाइल मार्केट बिल्डिंग में लगी भीषण आग, रेस्क्यू में जुटी फायर ब्रिगेड – Aaj Tak

Feedback
सूरत में एक बार फिर कपड़ा बाजार में आग लगने की गंभीर घटना सामने आई है. सूरत की संगिनी हब-2 टेक्सटाइल मार्केट की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई है. 
बाजार के कामकाज के दौरान लगी इस आग से व्यापारियों, खरीदारों और श्रमिकों में भारी घबराहट फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही सूरत के विभिन्न फायर स्टेशनों से 10 से अधिक गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. फिलहाल पानी की तेज बौछारें मारकर आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है. 
इस बीच, पुलिस के उच्च अधिकारी और सूरत की मेयर मायाबेन मावानी भी घटनास्थल पर पहुंच गईं. बता दें, संगिनी हब-2 टेक्सटाइल मार्केट में आम दिनों की तरह चहल-पहल चल रही थी, तभी मार्केट की पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. 
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं के गुबार चारों ओर फैल गए. पूरी इमारत में धुआं फैलने से सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी, जिसके चलते मार्केट में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News