कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता कि…, वैश्विक उथल-पुथल पर बोले हरदीप पुरी – ABP News

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में एलपीजी सप्लाई और एनर्जी आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हाल के भू-राजनीतिक संकटों और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखा है.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई ऊर्जा कूटनीति और पिछले एक दशक में की गई रणनीतिक तैयारियों का परिणाम है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘193 देशों में से भारत ही इस वैश्विक उथल पुथल से आसानी से निकला, देश के नागरिक इस उथल पुथल से अछूते रहे. ये सब हमारे पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो सका. इस दौरान 70-80 फीसदी तक दाम बढ़े, लेकिन देश में पेट्रोल पंप कभी खाली नहीं हुए. मेरे मन में कभी क्रूड ऑयल को लेकर चिंता नहीं थी. मुझे LPG की सप्लाई पर चिंता थी. LPG कनेक्शन अब 33 करोड़ 50 लाख है. देश को LPG सप्लाई करने वाले 3 जहाज हॉर्मुज के आस-पास थे.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर हरदीप पुरी बयान
उन्होंने कहा, ‘अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होता है तो दुनिया भर की 40 परसेंट इनर्जी सप्लाई प्रभावित होगी. आज कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता है कि वो एक दिन सुबह उठेंगे और दुनिया में जारी उथल पुथल शांत हो जाएगी. आज ऊर्जा सुरक्षा का अर्थ केवल ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि संघर्षों, रणनीतिक समुद्री मार्गों में रुकावटों, कीमतों में अस्थिरता और अचानक आने वाले व्यवधानों के बीच भी देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से चलाए रखना है.’
उन्होंने कहा, ‘भारत इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना इसलिए कर सका क्योंकि ऊर्जा क्षेत्र ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली थी. पिछले 10 वर्षों में भारत ने कच्चे तेल के आयात स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया है. इसके साथ ही 5.33 मिलियन टन रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार तैयार किए गए, रिफाइनिंग क्षमता 215 एमएमटीपीए से बढ़ाकर 267 एमएमटीपीए की गई और देशभर में ईंधन आउटलेट्स की संख्या लगभग 52,000 से बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई.’
देश में LPG सप्लाई बाधित नहीं हुआ: हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘एलपीजी आयात टर्मिनलों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 22 कर दी गई है. इन तैयारियों का परिणाम यह रहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में ऊर्जा संकट और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, तब भी भारत में पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य बनी रही, रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बाधित नहीं हुई और खुदरा ईंधन कीमतों को अपेक्षाकृत नियंत्रित रखा जा सका.’
विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News