समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में 10 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़े का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। पखवाड़े के अंतिम दिन मंडल कार्यालय सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की।
इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में सरल, सहज और मानक हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा रेलकर्मियों को राजभाषा के प्रति निरंतर प्रेरित करना था। समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह जन-संवाद और प्रशासनिक दक्षता को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक सरकारी कार्यों, पत्राचार और ई-ऑफिस प्रणाली में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और विभिन्न सॉफ्टवेयरों के माध्यम से हिंदी में कार्य करना अत्यंत सुगम हो चुका है। इस दौरान रेलकर्मियों में भाषाई दक्षता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर डीआरएम ने सम्मानित किया गया। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक के अलावा मंडल के सभी विभागों के शाखा अधिकारी, राजभाषा अधिकारी व रेलकर्मी उपस्थित थे。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play