Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। रानी की सराय के ऊंजी गांव में सोमवार की सुबह पोखरा में युवक का उतराया हुआ शव मिला। वहीं मेंहनजापुर थाना क्षेत्र के उधरा गांव में खेत खा रहे मवेशी को हांकने गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकलालधर गांव निवासी 38 वर्षीय अरुण चौहान राजगीर का काम करते थे। रविवार की दोपहर में घर से दो सौ मीटर दूर ऊंजी गांव स्थित तालाब पर नहाने के लिए गये थे। वह नहाते समय गहरे पाने में चले जाने से डूब गया।
रविवार की शाम को लोगों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह पुलिस की उपस्थिति में तलाश शुरू हुई। जाल डालने पर शव बरामद हुआ। मृत अरुण के दो बेटा हैं। अरुण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसी क्रम में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के उधरा गांव निवासी 80 वर्षीय श्रीनाथ यादव रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे नदी किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। खेत में छुट्टा पशु पहुंच गए थे। परिजन का कहना है कि पशुओं को भगाने के दौरान श्रीनाथ यादव नदी के किनारे तक पहुंच गए। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए। जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंचे और नदी में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद नदी से उनका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play