सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 2026 में इन राज्यों ने बढ़ाया DA, यहां देखें पूरी लिस्ट – Hindustan

मुख्य बातें

साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते यानी DA और DR (Dearness Relief) को लेकर कई राज्यों ने राहत का ऐलान किया है। असम, बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम समेत कई राज्यों ने DA में बढ़ोतरी की है। कुछ राज्यों ने पुराने बकाये यानी एरियर के भुगतान की भी घोषणा की है। DA का उद्देश्य महंगाई बढ़ने के कारण कर्मचारियों की कम होती खरीद क्षमता को कुछ हद तक संतुलित करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

केंद्र सरकार 7th पे कमीशन के तहत DA में साल में दो बार संशोधन करती है। इसके लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। 2026 में केंद्र ने जनवरी से प्रभावी DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया था। इसका लाभ करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को मिलता है। रेलवे और बैंकिंग क्षेत्र में भी इस साल DA और DR से जुड़े संशोधन किए गए हैं।

राज्यों की बात करें तो पंजाब ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में कुल 8% बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे दो किस्तों में 4-4% के हिसाब से लागू किया जाना है। आंध्र प्रदेश ने भी लंबे समय से पेंडिंग दो DA रिवीजन को मंजूरी दी है। दोनों को मिलाकर 4.55% की बढ़ोतरी होगी, जबकि पुराने एरियर का भुगतान 2027 और 2028 की सैलरी में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश में DA और DR 2% बढ़ाकर 60% किया गया है।

असम ने DA और DR में 2% की वृद्धि कर इसे 58% से बढ़ाकर 60% किया। बिहार में अलग-अलग पे कमीशन के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। वहीं, ओडिशा ने भी DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया है, जिससे करीब 8.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स के लिए DA और DR में 2% की बढ़ोतरी की गई है।

तमिलनाडु और सिक्किम ने भी DA और DR में 2% की बढ़ोतरी की है। तमिलनाडु में इससे कर्मचारियों, पेंशनर्स और शिक्षकों का DA 60% हो गया है। महाराष्ट्र ने 5th, 6th और 7th पे कमीशन के तहत लंबित DA एरियर के लिए ₹800 करोड़ मंजूर किए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल ने DA और DR में 20% की बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो अक्टूबर से लागू होनी है। पुराने पे कमीशन के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए अलग दरें भी तय की गई हैं।

DA बढ़ने का असर केवल मासिक वेतन तक सीमित नहीं रहता। कई मामलों में बेसिक पे से जुड़े PF, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि कर्मचारी और पेंशनर्स अगली DA रिवीजन का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर 8th सेंट्रल पे कमीशन के स्तर पर भी DA और वेतन ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जारी है। आयोग की अंतिम सिफारिशें आने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News