सीतामढ़ी। नागरिक मंच ने प्रस्तावित सीता विश्वविद्यालय की स्थापना सीतामढ़ी में करने की मांग की है। नागरिक मंच ने सोमवार को बैठक कर मंच के संयोजक डॉ. ब्रजेश शर्मा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सीता विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सीतामढ़ी उपयुक्त स्थान है। सीतामढ़ी में इस तरह के विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पहले से मांग की जाती रही है। राज्य के उत्तरी हिस्से में एक राज्य विश्वविद्यालय होना जरूरी है। सीतामढ़ी में कोई विश्वविद्यालय नहीं है, जबकि पटना में पहले से ही कई विश्वविद्यालय स्थापित हैं। राज्य के समेकित विकास के लिए सभी हिस्सों में संस्थाओं का होना जरूरी है।
सीतामढ़ी जैसी उपेक्षित जगह पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना एक सही कदम हो सकता है। वक्तव्य के हस्ताक्षरी सामाजिक कार्यकर्ताओं में नागेंद्र प्रसाद सिंह, ईश्वरचंद्र मिश्र, डॉ. रमाशंकर प्रसाद, अरुण गोप, भाई रघुनाथ, डॉ. शशिरंजन कुमार, शंकर बैठा, सुरेन्द्र पटेल, रामप्यारे साह, गौरीशंकर शास्त्री, तेजनारायण यादव, सीताराम सर्वहारा, सुरेश लोहिया, कौशल किशोर सिंह, कृष्णमोहन मिश्र, इदरीश अंसारी, राजन गुप्ता, सुरेन्द्र हाथी, राजन गुप्ता व रमेश कुमार सिंह भी हैं।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play