हिंदी पखवाड़ा समापन: विद्यार्थियों ने हिंदी में हस्ताक्षर का संकल्प लिया – Dainik Bhaskar

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देसूरी में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। देसूरी अति. सीबीईओ विजयसिंह माली के सान्निध्य में संगोष्ठी हुई। विद्यार्थियों ने हिंदी में हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया।
संस्था प्रधान महेंद्र सिंह जैतावत ने बताया संगोष्ठी में माली ने हिंदी की विशेषताओं पर बात रखी। हिंदी के शब्दकोश को समृद्ध बताया। हिंदी को राष्ट्रीय एकात्मकता का संवाहक बताया। कहा, हिंदी के महान साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया। विद्यार्थियों को इंडिया की जगह भारत शब्द के उपयोग का संकल्प दिलाया। शिक्षक सुरेश भाटी ने बताया, पखवाड़े में भाषण, निबंध, चार्ट प्रतियोगिता हुई। मनोज कुमार, किरणकुमार भटनागर, बृजपाल सिंह खींची, नरहरि मीणा, चतुर्भुज, प्रकाश देपावत, लक्ष्मण कुमार बोस, निर्मल कुमार भाटी, अशोक कच्छवाहा, संदीप कुमार, दीपक व्यास, निकुल कुमार मेवाडा, भंवरलाल देवासी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News