रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे से सात बूथों पर वोटिंग शुरू हुई। कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन और पुलिस की निगरानी में छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर दो बजे तक मतदान चलेगा, जिसके बाद तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
महाविद्यालय में कुल 3677 छात्र-छात्राएं मतदाता हैं। बूथ नंबर एक पर सिर्फ छात्र वोट डाल रहे हैं, जबकि बाकी बूथों पर छात्र और छात्राएं दोनों मतदान कर रहे हैं। शुरुआती घंटों में करीब 18 से 20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी।
उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। अभी तक कानून व्यवस्था की कोई समस्या सामने नहीं आई है। प्राचार्य डॉ. एम.सी. पांडे ने बताया कि छात्र अनुशासित तरीके से वोट डाल रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.