एनटीपीसी सीआईएसएफ इकाई में ‘हिंदी पखवाड़ा’ का समापन हुआ। यह पखवाड़ा 14 सितंबर 2026 से शुरू हुआ था। इसमें राजभाषा हिंदी के प्रचार और जागरूकता के लिए कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अजय केशरी (उप कमांडेंट, CISF), प्रवीण चंद्र शर्मा (वरिष्ठ नराकास अधिकारी, गेल), विजय कुमार (एजीएम एचआर, एनटीपीसी) और आलोक अधिकारी (वरिष्ठ प्रबंधक, एचआर) ने दीप जलाकर की। इस मौके पर सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
पखवाड़े के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल सदस्यों को मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए। अधिकारियों ने अपने संबोधन में सरकारी कामकाज में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के आखिर में उप कमांडेंट अजय केशरी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और बल सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और समारोह के सफल होने की घोषणा की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.