बच्चों ने 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा: पेंटिंग, निबंध और भाषण से बताया कैसा हो देश क… – Dainik Bhaskar

‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत बेसिक, माध्यमिक और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग, निबंध लेखन और भाषण के जरिए अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक तरीके से पेश किया।
बच्चों ने देश के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और तकनीकी प्रगति जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। चित्रकला में उन्होंने रंगों से भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर बनाई।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता बढ़ाती हैं।
गौतम ने बच्चों को ऐसी और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और उनके शिक्षकों में भी उत्साह दिखा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News