9वां राष्ट्रीय पोषण माह, आहार विविधता पर जोर – Hindustan

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना एवं सीएनआई संस्थान के संयुक्त सहयोग से टूटीकेल पंचायत अंतर्गत सोकोरला गांझूटोली में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ आहार में विविधता, गुणवत्ता और उचित मात्रा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष चर्चा करते हुए संतुलित आहार, डाइट डायवर्सिटी तथा बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव मजबूत पोषण से ही रखी जा सकती है। उन्होंने परिवारों से अपील की कि वे अपनी थाली में स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की विविधता बढ़ाएं तथा बच्चों और माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर शुशीला डांग सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News