मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में चल रही मापी का काम मंगलवार को खत्म हो गया। मापी का आवेदन करने वाले अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मापी के दौरान पता चला कि एलएस कॉलेज के दक्षिण जूलॉजी विभाग के पास जो पुराना गेट है, वह एलएस कॉलेज की जमीन पर है और उस गेट से लगभग एक मीटर दक्षिण एलएस कॉलेज की जमीन निकलती है। यहां अंचल अमीन के द्वारा लाल निशान लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मापी के दौरान बताया गया कि विवि हिन्दी विभाग पहले एलएस कॉलेज के प्राचार्य का आवास हुआ करता था। विवि गणित विभाग, भौतिकी विभाग, भूगोल विभाग, होमसाइंस, कामर्स और साइकोलॉजी विभाग भी एलस कॉलेज की जमीन पर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play