Simdega News: सदर अस्पताल में बढ़ेगी सुविधा, ई-हॉस्पिटल का काम होगा सुचारू – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अस्पताल प्रबंधन समिति, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख-रखाव योजना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की आधारभूत संरचना को मजबूत करने को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मरीजों की सुविधा और अस्पताल की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदर अस्पताल में ई-हॉस्पिटल का काम सुचारू रखने के लिए दो डाटा/कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। पेडिंग वार्ड में नॉन-एसी कमरे के लिए प्रतिदिन 400 रुपये और एसी कमरे के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित करने पर सहमति बनी। वहीं आईपीडी एडमिशन के लिए 10 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में आठ व्हीलचेयर और आठ स्ट्रेचर खरीदे जाएंगे। सभी वार्डों में बेडशीट, कंबल, मच्छरदानी और तकिया कवर की व्यवस्था की जाएगी। नव निर्मित मॉड्यूलर ओटी के लिए 20 केवीए, प्रयोगशाला के लिए 15 केवीए और एक्स-रे के लिए 15 केवीए यूपीएस खरीदने का निर्णय लिया गया। मॉड्यूलर ओटी और आईपीएचएल के लिए 50-50 केवीए सर्वो तथा 100 एम्पियर ऑटोमेटिक चेंजर लगाने की स्वीकृति भी दी गई。

अस्पताल के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और जरूरत के अनुसार इंटरकॉम की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अस्पताल की लॉन्ड्री में कपड़े धोने और सुखाने की समुचित व्यवस्था, ओटी व लेबर रूम के लिए एक-एक हॉरिजॉन्टल ऑटोक्लेव मशीन तथा रक्त केंद्र के लिए तापमान और दबाव डिस्प्ले युक्त वर्टिकल ऑटोक्लेव मशीन खरीदने पर सहमति बनी। सेप्टिक टैंक के मल-अवशेष के निस्तारण के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने पर भी चर्चा हुई।

लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे पोस्टमार्टम सहायक जगदीश लोहरा और सफाई कर्मी झरना तिर्की के पारिश्रमिक में वृद्धि का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी निर्णयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मनमोहन सामद, डॉ. खाखा, विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मो. समी आलम, विधायक प्रतिनिधि सिमडेगा संतोष कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News