आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़े का समापन: विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित – Dainik Bhaskar

आकाशवाणी पूर्णिया में गृह मंत्रालय के निर्देश पर 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में हिंदी के प्रति जागरूकता और दैनिक कार्यों में इसके अधिक प्रयोग पर जोर दिया गया। सहायक निदेशक सुबोध कुमार सिंह ने अध्यक्षता की, संचालन राजभाषा अधिकारी शिवाजी झा ने किया।
कार्यक्रम प्रमुख आशीष कुमार सिंह समेत आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी और हिंदी प्रेमी मौजूद थे। पखवाड़े में प्रारूप, टिप्पण लेखन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
राजभाषा अधिकारी शिवाजी झा ने हिंदी के विकास के लिए निरंतर प्रयास की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसका प्रयोग सिर्फ पखवाड़े तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे साल दैनिक कार्यों में बढ़ावा दिया जाए।इस मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष जीतेश कुमार, सहायक प्राध्यापक ज्ञान दीप गौतम, प्रिंस क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर नंदू सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News