Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। आश्रम बालिका विद्यालय में टारगेट इंटरवेंशन के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता और भावनात्मक परेशानियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
साथ ही छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उनकी समझ को परखा गया। साथ ही सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और रोचक तरीके से समझाई गईं।
मौके पर साइकेट्रिस्ट शर्मिला बड़ाईक ने कहा कि पढ़ाई, परीक्षा, पारिवारिक परिस्थितियों और सामाजिक दबाव के कारण किशोरियों में तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते अपनी परेशानी साझा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति का लगातार उदास रहना, तनाव में रहना, अकेले रहना या छोटी-छोटी बातों को लेकर अत्यधिक परेशान होना हमेशा नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि मन में कोई परेशानी हो तो उसे दबाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक, मित्र या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाज में अभी भी कई तरह की गलत धारणाएं हैं। जागरूकता के माध्यम से इन धारणाओं को दूर किया जा सकता है। छात्राओं को अपने साथियों की भावनाओं को समझने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play