Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इचाक खुर्द स्थित ग्राम देवी मंडप परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष की दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। नई समिति में सर्वसम्मति से आशीष दांगी को अध्यक्ष और राजकुमार दांगी को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं पूजा के सफल संचालन और आय-व्यय की जिम्मेदारी संभालते हुए दिवाकर शर्मा और मनोज ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पूजा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अशोक दांगी, गणेश दांगी, कोलेश्वर दांगी, मुकेश दांगी, बैजनाथ राम, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, ध्रुव नाथ शर्मा, मनोज शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play