मनोहरपुर| प्रखंड के चिरिया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को इसके समापन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के हिंदी शिक्षक किशोर झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक, श
इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर.के. मिश्रा ने हिंदी की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने दैनिक जीवन में इसके महत्व पर भी बात की। वहीं प्राचार्य डी.के. पाणिनि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रभाषा पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने की भी बात कही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.