भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी की कोशिश नाकाम: SSB ने किए 4 मवेशी बरामद, दो संदिग्ध तस्कर मौके से भागे – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने पशु तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। SSB की 52वीं वाहिनी ने सिकटी के कुचहा इलाके से चार मवेशी बरामद किए हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए।
यह घटना सीमा स्तंभ संख्या 156 से करीब 300 मीटर पूर्व दिशा में हुई। नेपाल की तरफ से दो व्यक्ति चार मवेशियों के साथ भारत की ओर आ रहे थे। तभी SSB के विशेष गश्ती दल की उन पर नजर पड़ गई।
SSB को देखते ही दोनों संदिग्ध मवेशियों को वहीं छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकले। इसके बाद संयुक्त टीम ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। SSB फरार संदिग्धों की पहचान और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बरामद चारों मवेशियों को सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News