'राक्षसी प्रवृत्ति वाले हैं राम के विरोधी…', तेलंगाना सीएम पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार – Aaj Tak

Feedback
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘जय श्रीराम’ के नारे पर टिप्पणी करने के बाद राजनीति गर्मा गई है. सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा था कि शिव गरीबों के देवता हैं और श्रीराम अमीरों के. उन्होंने यह भी कहा था कि क्या कभी आपने पीएम मोदी को ‘हर-हर महादेव’ का नारा लगाते सुना है. रेवंत रेड्डी के इस बयान के बाद बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है. बुधवार को बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेवंत रेड्डी पर पलटवार किया है. उन्होंने सीएम पर समाज को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया है.
समाज को बांटने का आरोप
बता दें कि सीएम रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने उन पर निशाना साधा है. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेवंत रेड्डी आर्य और द्रविड़ की बात कर रहे हैं. उन्होंने बिहार और तेलंगाना के DNA को लेकर भी टिप्पणी की है. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अब बात समाज को बांटने के स्तर तक पहुंच गई है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘अंग्रेजों ने हमें बांटा और इन्होंने हमें बांटा.’ उन्होंने रेवंत रेड्डी पर हिंदू समाज के देवताओं को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
हिंदू धर्म की ‘ABCD’ तक नहीं जानते
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष करते हुए कई वीडियो मिल जाएंगे, लेकिन राहुल गांधी का ऐसा एक भी वीडियो नहीं मिलेगा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो भी इस तरह की तुलना करता है, वह ‘दिमागी नक्सल’ हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हिंदू धर्म की ‘ABCD’ तक नहीं पता है. त्रिवेदी ने भगवान राम और भगवान शिव का जिक्र करते हुए भी रेवंत रेड्डी पर हमला बोला. 
उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष करे और साथ ही भगवान राम के विरोध में रुख अपनाए तो यह रावण जैसा है. उन्होंने कहा,’यदि भगवान राम का विरोध करके कोई शिव जी की आराधना करता है तो वह राक्षस प्रवृत्ति वाला है.’
क्या बोले थे रेवंत रेड्डी?
दरअसल रेवंत रेड्डी दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम द्रविड़ हैं और हमारी अपनी परंपराएं और गहरी मान्यताएं हैं. रेड्डी ने आगे कहा, ‘हम भगवान शिव के भक्त हैं, जबकि वो (बीजेपी) खुद को भगवान राम के साथ ज्यादा जोड़कर देखते हैं.
बीजेपी ने एक तरह से भगवान राम को हथिया लिया है और उन्हें राजनीतिक प्रतीक बना दिया है, जबकि राम हमारी आस्था और भावना से जुड़े हैं.’ उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि वो हमेशा ‘जय श्री राम’ क्यों बोलते हैं? क्या आपने कभी उन्हें किसी सार्वजनिक मंच पर ‘हर हर महादेव’ कहते हुए देखा है? जब हम ‘हर हर महादेव’ कहते हैं, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आती.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News