राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। आकाशवाणी गोरखपुर में हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख राहुल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़े का उद्देश्य केवल 15 दिन तक हिंदी के प्रयोग तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देना है।
आकाशवाणी गोरखपुर में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन हुआ। 29 सितंबर को आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख राहुल सिंह ने की। समारोह का संचालन सहायक निदेशक (राजभाषा) विनोद कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए राहुल सिंह ने कहा कि हिंदी के प्रति जागरूकता के साथ कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग को लगातार बढ़ाने की जरूरत है। पखवाड़े का आयोजन कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की। पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। सहायक निदेशक (राजभाषा) विनोद कुमार मिश्र ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय के कार्य हिंदी में करने का आग्रह किया। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play