Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर जिले के नगरपारा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर की कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती खुली डाक (उच्चतम बोली) के माध्यम से की जाएगी। यह बंदोबस्ती 1 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए होगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नगरपारा, जयपुर चुहर और बैनाडीह मौजा में फैली कुल भूमि की डाक के लिए न्यूनतम राशि 7,71,100 रुपए निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति 500 रुपए का आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 8 अक्टूबर तक अग्रधन राशि और आवश्यक दस्तावेजों के साथ बंद लिफाफे में आवेदन जमा कर सकते हैं। खुली डाक की प्रक्रिया 12 अक्टूबर को महाविद्यालय कार्यालय में होगी।
विस्तृत नियम और शर्तें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
शॉर्ट बायो : अंकित आनंद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में शहरी विकास, आधारभूत संरचना और कर विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अंकित आनंद भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। एक दशक से अधिक के अपने पत्रकारीय सफर में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल घटनाओं को रिपोर्ट किया, बल्कि उनका गहन विश्लेषण भी प्रस्तुत किया है। वर्तमान में वे ‘हिन्दुस्तान’ के भागलपुर यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2025 से अपनी वर्तमान भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर एक असाधारण पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
अंकित के करियर की शुरुआत 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ जैसे अग्रणी समाचार पत्र से बतौर रिपोर्टर हुई, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को आत्मसात किया। वर्ष 2018 में उन्होंने ‘प्रभात खबर’ समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू की, जहां उन्होंने क्राइम और लीगल रिपोर्टिंग में अपनी एक विशेष पहचान बनाई। 2018 से 2025 तक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी बीट पर कई उल्लेखनीय और प्रभावकारी खबरें लिखीं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो बार पूरे समूह में ‘बेस्ट रिपोर्टर’ के सम्मान से नवाजा गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (बीजेएमसी) की डिग्री हासिल की है। इंटरमीडिएट में वाणिज्य विषय होने के कारण उन्हें वित्तीय आंकड़ों और अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ है। जनसंचार की पढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘प्रिंट मीडिया’ को अपना मुख्य विषय चुना और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (खोजी पत्रकारिता) की बारीकियां सीखीं। इसी विशेषज्ञता का लाभ उन्हें अपनी हर रिपोर्टिंग बीट पर गहन शोध और प्रमाणिक तथ्यों को उजागर करने में मिलता है।
प्रमुख कार्यक्षेत्र: क्राइम, शहरी विकास और कर विभाग
अपने शुरुआती दिनों में एक स्ट्रिंगर के रूप में लगभग सभी बीट्स पर कार्य करने के बाद, अंकित ने अपनी विशेषज्ञता को विस्तार दिया। 2025 में पुनः ‘हिन्दुस्तान’ समूह का हिस्सा बनने के बाद, उन्होंने शहरी विकास, आधारभूत संरचना और कर विभागों पर अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी पाठकों तक पहुँचाई है। उनकी खबरों का आधार हमेशा शोध और जमीनी हकीकत होता है।
विशेषज्ञता
अपराध एवं विधिक मामले, शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना, राजस्व एवं कर विभाग, भारतीय डाक एवं टेलीकॉम, उद्योग एवं व्यापार विभाग की रिपोर्टिंग और समझ।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play