नारनौल में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस को देखकर गली में मुड़ा युवक, जेब से निकालकर फेंका कट्टा;… – Dainik Bhaskar

महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान संजय मीणा निवासी ढाणी छिलरो
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 29 सितंबर को थाना नांगल चौधरी पुलिस की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए राव तुलाराम चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संजय मीणा अवैध हथियार और कारतूस लेकर मीणा की ढाणी की एक गली में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
जेब से निकाल फेंका
पुलिस के अनुसार, टीम की गाड़ी देखकर युवक एक गली में मुड़ गया। इसी दौरान उसने अपनी जेब से एक वस्तु निकालकर पास में फेंक दी। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
देसी कट्‌टा मिला
इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की तो युवक द्वारा फेंका गया देसी कट्टा भी बरामद हो गया। जांच के दौरान कट्टे का चैंबर खाली मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट भी पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने देसी कट्टा और दोनों कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
पुलिस को दे जानकारी
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियार रखने, खरीदने या बेचने वाले लोगों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News