गुवाहटी में बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत के सामने अब 406 रनों का विशाल लक्ष्य है। आज के मुकाबले में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा और भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। मुकाबले में तो वैसे सभी गेंदबाजों को रन पड़े लेकिन गुरनूर बराड़ रन खर्च करने का सैकड़ा लगाने से चूक गए। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 96 रन दिए और उन्हें दो विकेट हासिल हुए।
इस खराब प्रदर्शन के साथ गुरनूर बराड़ भुवनेश्वर कुमार के शर्मिदा करने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने साल 2015 में रन खर्च करने का सैकड़ा लगा दिया था। स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज से 11 साल पहले खेले गए मुकाबले में 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 106 रन खर्च कर दिए थे।
इस सूची में दूसरे स्थान पर विनय कुमार हैं। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने साल 2013 में बेंगलुरू के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन खर्च कर दिए थे। सूची में तीसरे स्थान पर गुरनूर बराड़ का नाम है। आज के मैच से दो महीने पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी। लॉर्ड के मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में गुरनूर बराड़ ने निर्धारित 10 ओवर की गेंदबाजी में 97 रन खर्चे थे। यही वही मैच था जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच हो सकता है। हालांकि, रोहित ने शतक जड़कर इन तमाम कयासों को दूर कर दिया था और आलोचकों के मुंह पर तमाचा मारा था। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे खर्चीले गेंदबाज भी गुरनूर बराड़ ही हैं। उन्होंने आज के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रन खर्च करके लिस्ट में दूसरी बार अपनी जगह बनाई है। इस सूची में एक बार और भुवनेश्वर कुमार का नाम है। उन्होंने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए वनडे मैच में 92 रन खर्चे थे।
106 भुवनेश्वर कुमार बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2015
102 विनय कुमार बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2013
97 गुरनूर बरार बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 2026
96 गुरनूर बरार बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी 2026
92 भुवनेश्वर कुमार बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर 2017
विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play