Gaya News: पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से पहुंच रहे पिंडदानियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गया नगर निगम की टीम दिन और रात में भी सक्रिय है। देर रात मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन ने प्रमुख मेला क्षेत्रों व विभिन्न वेदियों का निरीक्षण किया। सफाई से लेकर रोशनी तक की निगरानी
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दलबल के साथ मेला क्षेत्र में घूमकर सफाई, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था देखी। मौके पर तैनात कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों के बारे में भी फीडबैक लिया गया।
किसी प्रकार की नहीं हो यात्रियों को परेशानी
अधिकारियों ने उन स्थानों पर विशेष नजर रखी, जहां देर रात तक पिंडदानी और तीर्थयात्री की आवाजाही बनी हुई है। मेयर वीरेंद्र कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ और नगर आयुक्त डॉ. गगन ने मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लगातार बनाए रखने, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। लोगों का किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखने का निर्देश दिया।
नगर निगम आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि टीम मेला अवधि में लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। देश-विदेश से गया जी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए दिन-रात जमीनी स्तर पर निगरानी जारी रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play