Feedback
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. जॉन कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू ने शतक ठोककर वेस्टइंडीज को 405 रन तक पहुंचा दिया. इस रन बरसात के बीच कुलदीप यादव के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
कुलदीप ने अपने 123वें वनडे मैच में 200 विकेट पूरे कर लिए. वह भारत के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 104 वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे. इसके बाद अजीत अगरकर (133), जहीर खान (144) और अनिल कुंबले/जवागल श्रीनाथ (147) का नंबर आता है.
A memorable achievement in ODIs for Kuldeep Yadav 🤩💪 pic.twitter.com/QoxPVzOoKx
कुलदीप ने अपना 200वां शिकार कीमो पॉल को बनाया. 45.1 ओवर में उन्होंने पॉल को लॉन्ग-ऑन पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया. इसी विकेट के साथ कुलदीप की 200 ODI विकेट की डबल सेंचुरी पूरी हुई.
इतना ही नहीं, कुलदीप ने गेंदों के मामले में भी शेन वॉर्न का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. उन्होंने 200 वनडे विकेट 6319 गेंदों में पूरे किए. स्पिनर्स में उनसे कम गेंदों में सिर्फ सकलैन मुश्ताक (5451) और राशिद खान (5782) ने यह उपलब्धि हासिल की है. कुलदीप के बाद एडम जाम्पा (6385), आदिल राशिद (6881) और शेन वॉर्न (6983) हैं.
वेस्टइंडीज की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के बीच कुलदीप भारतीय गेंदबाजों में उन चुनिंदा गेंदबाजों में रहे, जिन्होंने कुछ हद तक रन रोकने की कोशिश की. उन्होंने अपने 10 ओवर के पूरे कोटे में 2 विकेट लेकर 65 रन दिए, उनकी इकोनॉमी 6.50 रही.
वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाने से पहले कैम्पबेल ने 68 गेंदों पर 101, होप ने 94 गेंदों पर 104 और जंगू ने सिर्फ 77 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली. एक वनडे पारी में तीन बल्लेबाजों के शतक का यह दुर्लभ नजारा रहा.
सबसे कम ODI मैचों में 200 विकेट (भारत)
104 मोहम्मद शमी
123 कुलदीप यादव
133 अजीत अगरकर
144 जहीर खान
147 अनिल कुंबले/ जवागल श्रीनाथ
स्पिनरों में सबसे कम गेंदों में 200 ODI विकेट
5451 सकलैन मुश्ताक
5782 राशिद खान
6319 कुलदीप यादव
6385 एडम जाम्पा
6881 आदिल राशिद
6983 शेन वॉर्न
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू