Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में खतियान में रैयतों की जाति गलत दर्ज होने के कारण लोगों को जाति प्रमाणपत्र बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के पास न तो खतियान है और न ही केवाला। वहीं बड़ी संख्या में परिवार भूमिहीन भी हैं। ऐसे में जाति प्रमाणपत्र के लिए मूल खतियान की मांग किए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित गणना भी कराई गई है, जिसमें परिवारों की जाति दर्ज की गई है। इसके बावजूद जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए खतियान को आधार बनाया जा रहा है।
कसबा नगर परिषद क्षेत्र में भी कई जातियों के रैयतों के खतियान में जाति के स्थान पर अग्रहरि वैश्य दर्ज होने की बात सामने आ रही है। जबकि संबंधित रैयतों की मूल जाति इससे अलग है। इससे जाति प्रमाणपत्र बनवाने में लोगों को कठिनाई हो रही है। सरकार की ओर से 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जमाबंदी सुधार अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन रैयतों का कहना है कि जाति संबंधी गलत प्रविष्टि में सुधार के लिए आवेदन कहां और किस स्तर पर दिया जाए, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में कसबा अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि जमाबंदी सुधार के लिए पंचायत भवन और संबंधित कर्मचारियों को आवेदन लेने का निर्देश दिया गया है। रैयत इस संबंध में अंचल कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play