12वीं की फर्जी मार्कशीट से LLB में लिया दाखिला, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस – Hindustan

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े वकील दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उनके खिलाफ 12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट के जरिए B.A.LL.B. में दाखिला लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। FIR 28 सितंबर को रजबपुर थाने में श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी की शिकायत पर दर्ज की गई। यूनिवर्सिटी ने दीपक नंदा की लॉ डिग्री को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी जानकारी दी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में FIR के हवाले से बताया गया है कि दीपक नंदा ने साल 2019 में गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में B.A.LL.B. कोर्स में दाखिला लिया था। यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 2024 में यह कोर्स पूरा किया। दाखिले के समय उन्होंने पिछली शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के तौर पर 12वीं की मार्कशीट जमा की थी।

यह मामला उस समय सामने आया जब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक अन्य मामले की जांच के दौरान यूनिवर्सिटी से नंदा के शैक्षणिक और एडमिशन रिकॉर्ड मांगे। क्राइम ब्रांच ने ये दस्तावेज जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के पास वैरिफिकेशन के लिए भेजे।

FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 19 सितंबर को जवाब दिया कि उसके रिकॉर्ड में संबंधित मार्कशीट/सर्टिफिकेट का सत्यापन नहीं हो सका और दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने 23 सितंबर को यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर इस जानकारी से अवगत कराया।

इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 24 सितंबर को रजबपुर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दीपक नंदा ने फर्जी या जाली शैक्षणिक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और उन्हें असली दस्तावेज के तौर पर पेश किया। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को दी गई है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

दीपक नंदा का नाम इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आ चुका है। अगस्त में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें कथित हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि नंदा के बांग्लादेश स्थित हथियार सप्लायर शाहबाज अंसारी से संपर्क थे। बाद में अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था।

अब फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से जुड़ा मामला सामने आने के बाद उनकी B.A.LL.B. डिग्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी कथित फर्जी प्रमाणपत्र के संबंध में अलग FIR दर्ज कर सकती है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है और अदालत में आरोप साबित होना बाकी है।

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News