Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक, जिला मुख्यालय से आए अधिकारी सैफुल्लाह अंसारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर सुमन, सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर प्रसाद एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के छात्र सितांशु भारद्वाज और छात्रा खुशबू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। संगोष्ठी में अभिभावक हरिहर कुमार, संजय कुमार, शिवशंकर कुमार, सुमन, मु. साहिद, रानी कुमारी सहित अन्य ने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष जताया।
उन्होंने मॉडल स्कूल के रूप में विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधार की सराहना की। विद्यालय में अध्ययनरत सुमन कुमार हेम्ब्रम, लड्डू कुमार, मुस्कान बेगम सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि यह विद्यालय जिले के बेहतर विद्यालयों में शामिल है और इसे सरकार द्वारा मॉडल स्कूल बनाया गया है। यहां जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से युक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिकारी सैफुल्लाह अंसारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर सुमन ने विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आईसीटी लैब और स्मार्ट कक्षा का जायजा लिया। इसके बाद व्यावसायिक कक्षा, मॉडल कक्षा तथा भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य और संबंधित विषयों के शिक्षकों से प्रयोगशालाओं एवं कक्षाओं में उपलब्ध संसाधनों तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play