Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर वाजिद में कूड़ा फेंकने के विवाद में चाकूबाजी हो गई। इसमें सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। घायल के बयान पर अहियापुर थाने में दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ शुरू की है। घायल मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू नीशा कुमारी घर का कूड़ा फेंकने गई थी। इसी को लेकर पड़ोस की किरण देवी और उसके दो बेटों ने बहू को पटक दिया और मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर मीना बचाने गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया। हमले में मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आए मीना के पुत्र सूरज कुमार की आंख के पास भी चाकू से गहरा जख्म आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सास, बहू और बेटे को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद चल रहा था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play