Biharsharif News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत – Hindustan

Biharsharif News: नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पुल के पास हुआ हादसा नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंडी-दनियावां मार्ग पर उस्मानपुर पुल के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बाइक सवार सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के नूरीचक गांव निवासी उमा मांझी के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी अजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों की मानें तो दोनों दोस्त हैं और किसी काम से चंडी की ओर जा रहे थे।

उस्मानपुर पुल के पास राहगीरों ने उन्हें जख्मी हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। तब तक गौतक की मौत हो चुकी थी। अजीत को इलाज के लिए नगरनौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से बिहारशरीफ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (नगरनौसा से रजनीकांत)

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News