आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: भारत रविवार 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारत के संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न में राष्ट्र का नेतृत्व किया। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू हो चुकी है। हर साल सरकार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एक थीम चुनती है और इस साल की थीम है “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास।” देश भर से कम से कम 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है और कुल 7,70,000 पास और टिकट जारी किए गए हैं।
देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की मौजूदगी में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रगान गाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्रदिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया। राष्ट्रपति सुबियांतो इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्रदिवस समारोह के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति भवन से बाहर निकल चुके हैं। 76वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ की ओर रवाना हुए । राष्ट्रपति सुबियांतो इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं।
76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह पुस्तिका पर साइन किए। उनके साथ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। वे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।
महाकुंभ मेला2025 पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, इसलिए व्यवस्थाएं भी अच्छी होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को जत्थों में गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की अनुमति दी जानी चाहिए। आम लोगों के पास महाकुंभ में रहने के लिए जगह नहीं है। महाकुंभ में सुविधाएं अच्छी नहीं हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीमारियां न फैलें। डुबकी लगाने से पापियों के पाप कैसे धुलेंगे।