UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: महाकुंभ का आज 14वां दिन है। देश और दुनिया भर से हर रोज लाखों लोग स्नान कर रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 11.47 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी की वजह से महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार महाकुंभ मेले में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जा सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव संगम पहुंचकर स्नान भी करेंगे।
पीलीभीत से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद आज महामंडलेश्वर बनेंगे। उनको निर्मल अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा साथ ही उनका पट्टाभिषेक भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हैं, ‘आज ही के दिन 1950 में, भारत ने अपना संविधान लागू किया था जिसमें भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया था। देश भर में हुए एक के बाद एक लंबे संघर्ष के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बीआर अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई। आज इस मौके पर जब हम भारत के संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं भारत माता के उन महान सपूतों, शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।’
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रयागराज महाकुंभ मेले में धर्मगुरू मोरारी बापू और स्वामी चिदानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख और साध्वी भगवती सरस्वती ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया।