Bokaro News: पंडालों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य लेकिन एनओसी के लिए अब तक महज 10 आवेदन – livehindustan.com

Bokaro News: जिले में 100 से अधिक स्थानों पर दुर्गापूजा आयोजन की तैयारी जोर पकड़ चुकी है, लेकिन पंडालों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया अब तक धीमी है। अग्निशमन विभाग के अनुसार अभी तक एनओसी के लिए महज 10 पूजा समितियों ने आवेदन किया है। विभाग ने समितियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी कमियों को पूजा से पहले दूर कराया जा सके।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़े स्तर पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए विभाग ने अग्निसुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंडालों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखना अनिवार्य होगा। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन निकास की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा पंडाल में अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था रखना जरूरी होगा। विभाग ने पंडाल के आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं रखने का निर्देश दिया है। बिजली के तारों, सजावटी सामग्री और अन्य विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल में भी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। बड़े पंडालों और अधिक भीड़ वाले आयोजनों पर अग्निशमन विभाग की विशेष नजर रहेगी। संभावित भीड़, पंडाल के आकार और आयोजन स्थल को ध्यान में रखते हुए निगरानी व्यवस्था तैयार की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने बताया कि पूजा समितियों के लिए निर्धारित अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। समितियां समय पर एनओसी के लिए आवेदन करें, ताकि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली समितियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों की भी निगरानी करेगा। समय पर आवेदन मिलने से निरीक्षण के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए समितियों को पर्याप्त समय मिल सकेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News