Bokaro News: ऑर्गनाइज्ड व साइबर क्रिमिनलों को 234 सिम उपलब्ध कराने वाले दो सिम विक्रेता गिरफ्तार – livehindustan.com

Bokaro News: एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व वाली एसआईटी में शामिल बरमसिया व चंदनकियारी पुलिस ने ऑर्गनाइज्ड व साइबर क्रिमिनलों को फर्जी तरीके से मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले दो विक्रेता (पोस, प्वाइंट ऑफ सेल) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 27 वर्षीय प्रदीप दास व 20 वर्षीय मुकेश गोप को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है, जिसमें इंस्टॉल ऐप के जरिए दोनों ग्राहकों के कागजात का गलत इस्तेमाल कर अतिरिक्त सीम हांसिल करते थे, फिर उसे अधिक रुपए लेकर अपराधियों से जुड़े नेटवर्क के एजेंट को बेच देते थे। दोनों पश्चिम बंगाल की इंटरेस्ट बॉडर से सटे चंदनकियारी के मूल निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम साइबर फ्रॉड व टेलकम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई है। एएसपी ने सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पासवान व अमित राय के साथ प्रेस कांफ्रेंस में ये चौंकाने वाला खुलासा किया。

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बिजनेश डाटा की जांच करने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दोनों ने जनवरी से अगस्त के बीच जितने सिम की बिक्री की, उनमें से 234 सीम का इस्तेमाल साइबर व ऑर्गनाइज्ड क्राइम में हुआ। यह इत्तफाक नहीं हो सकता था, इस तथ्य के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो बताया गया कि अमीर बनने के शॉट कट में उन्होंने ये काम किया। अपराधियों की ओर से एक सिम का आठ सौ रुपए दिए जाते थे। इस प्रकार दोनों ने महज 234 सीम बेचकर 1.88 लाख रूपए की कमाई की। एएसपी ने बताया कि दोनों ग्रामीण उपभोक्ताओं के भोलेपन का फायदा उठाकर कागजात हस्ताक्षर फिंगर प्रिंट का गलत इस्तेमाल करते हुए एक से अधिक सीम का प्रोफाइल बनाते थे, उनमें से एक सीम ग्राहक को देने के बाद उनके नाम से एक्टिव दूसरे सीम अपराधियों को बेच देते थे。

गिरफ्तार विक्रेता ने जिन तीन आपराधिक एजेंटों को सीम बेचा था, उनमें सियालजोरी निवासी पमित महथा देवघर निवासी राहुल कुमार संथालडीह पश्चिम बंगाल निवासी विवेक चौधरी शामिल है। इस खुलासे के बाद एसआईटी ने साइबर व ऑर्गनाइज्ड क्रिमिनल ग्रुप के लिए काम करने वाले तीनों एजेंट के तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। ये एजेंट बोकारो धनबाद रामगढ़ गिरिडीह हजारीबाग होने वाले आपराधिक गतिविधियों में शामिल गिरोह को सीम देते थे, जिसका इस्तेमाल ठेकेदारों व्यवसायियों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने में की जाती थी।

एएसपी ने कहा कि एजेंट के जरिए किस आपराधिक गिरोह को सीम उपलब्ध कराए जाते थे, इस बिंदु पर जांच जारी है। लॉरेस बिश्नोई प्रिंस खान अमन साव प्रकाश शुक्ला गिरोह की धमक पुलिस रिकॉर्ड में है। तीनों फरार एजेंटों के गिरफ्तारी के बाद इस रहस्य का भी पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News